फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव नांगली में 14 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत

Sun, 26 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जस्मीन का फाइल फोटो
विज्ञापन
समैन। टोहाना खंड के गांव नांगली में सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी जस्मीन की मौत हो गई। जस्मीन शनिवार को अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई थी। खेत में काम करते वक्त उसको जहरीली प्रजाति के सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

टेकराम गिल ने बताया कि उनके भाई की लड़की जस्मीन को उस समय कुछ पता नहीं चला। शाम को लड़की की तबीयत खराब होने लगी, तब घरवाले उसे टोहाना के निजी अस्पताल में लेकर आए। उसके बाद भी सांप के काटने के बारे में पता नहीं चला। उसके बाद जब लड़की ने स्वयं इस बारे में घरवालों को जानकारी दी कि उसे पैर के ऊपरी हिस्से में किसी जानवर ने काट रखा है।
घर वालों ने जब लड़की के कहे अनुसार उस जगह पर देखा तो उन्हें सांप के काटने की जानकारी मिली। टोहाना के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया है। टेकराम ने बताया कि जस्मीन बहुत ही होनहार लड़की थी व आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता दिव्यांग है व डेढ़ एकड़ जमीन में खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें