फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 10 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Tue, 27 Jan 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना क्षेत्र में सड़क पर बारिश के साथ हुई ओलावृ​ष्टि का जमाव। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम के बदले मिजाज से जिले में मंगलवार सुबह कई गांवों में हल्की बारिश हुई, जबकि दस गांवों में ओलावृष्टि बताई जा रही है।ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान पहुंचा, जिससे किसानों की मेहनत पर खराब हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन जिले में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं बारिश और ओलावृष्टि से तापमान पर भी प्रभाव पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिन गांवों में ओलावृष्टि हुई, वहां सरसों और सब्जियों की फसलों में अधिक क्षति की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी फसल पर गिरे ओलों से पौधों की टहनियां टूटने की शिकायतें सामने आई हैं।
हालांकि जिन क्षेत्रों में केवल बारिश हुई, वहां किसानों ने राहत की सांस ली है। गेहूं, सरसों, जौ, गन्ना और चने की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। बारिश से खेतों में नमी बनी है, इससे दाने भरने की प्रक्रिया मजबूत होगी और उत्पादन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

-
जिले में बारिश का आंकड़ा
फतेहाबाद-01 एमएम
टोहाना-02 एमएम
रतिया-01 एमएम
कुलां-00 एमएम
जाखल-02 एमएम
भट्टू-00 एमएम
भूना-01 एमएम
-
इन गांवों में हुई ओलावृष्टि
मंगलवार सुबह जिले के करीब 10 गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गांव ढाणी छतरियां, नहला, गोरखपुर, दहमन, भिरड़ाना, कन्हड़ी, खारा खेड़ी, ढाणी ढाका, टिब्बी और थेड़ी सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
-
किसानों ने की मुआवजे की मांग
किसान मोहर सिंह, काशीराम, लालचंद, चंदूलाल, नंद राम, राम सिंह आदि ने बताया कि ओले गिरने से सरसों की फसल में ज्यादा नुकसान हुआ है। इस समय फसल लगभग पकने की अवस्था में है। किसानों ने मांग की है कि जिला राजस्व विभाग को ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा जारी किया जाना चाहिए। ताकि किसानों को आर्थिक मद मिल सके।
-
अनाज मंडियों में भीगा धान
वहीं बारिश से अनाज मंडी में रखी धान की बोरियां भीग गई। कारण, अनाजमंडी में अनाज रखने के लिए बनाए गए शैड के नीचे आढ़तियों की मशीनें खड़ी हुई हैं, इससे किसानों को शैड के नीचे अनाज रखने की जगह नहीं मिली। ऐसे में करीब 100 से अधिक धान की बोरियों भीग गईं। हालांकि कम बारिश होने के कारण ज्यादा नुकसान की आशंका नहीं है।
:: जिन स्थानों पर बारिश हुई है, उस क्षेत्र की फसलों में पैदावार बढ़ने की उम्मीद हैं। वहीं जिन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है। वहां सभी प्रकार की फसलों में नुकसान की आशंका है।
-डॉ. बहादुर गोदारा, सहायक कृषि विकास अधिकारी, फतेहाबाद।
-
:: राज्य में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में बुधवार को भी आंशिक बादलवाही रहने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

भूना क्षेत्र में सड़क पर बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि का जमाव। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें