फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हैफेड के कर्मचारियों का धरना हुआ खत्म

Sat, 11 Oct 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भोडिया खेड़ा में स्थित में हैफेड कार्यालय के बाहर सोसायटी के कर्मचारियों की दो दिवसीय सांकेतिक धरना खत्म हो गया है। अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल की थी। सहकार भारती, जो सहकारी संस्थाओं के मुद्दों को सुलझाने के लिए सक्रिय है, ने इस विवाद को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश नेतृत्व, राजवीर सिंह गोदारा और डॉ. सौरभ भीष्म ने सरकार और यूनियन से बातचीत की और मुख्य समस्या का समाधान करवाया है।
विज्ञापन

इस संघर्ष के परिणामस्वरूप, समितियों को मिलने वाली कमीशन दर में पुन सुधार हुआ है। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि पिछले 7 वर्षों से निलंबित हैफेड निदेशक मंडल के चुनाव तुरंत कराए जाएं, ताकि समितियों को भी निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिल सके। इसके साथ ही, यूनियन ने मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें समितियों की आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। सहकार भारती और विभिन्न सरकारी अधिकारियों के सहयोग से इस समस्या का समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें