फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वाई पूरण आत्महत्या मामले को लेकर समाज के लोग हुए एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित गोगा मेडी परिसर में सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण कुमार के सुसाइड मामले को लेकर विचार -विर्मश कर रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रधान मांगेराम कन्हड़ी, अनूप डांगरा, सज्जन कुमार, गोगा मेडी सभा प्रधान ईश्वर सिंह, मनोज आदिवासी, बलदेव सिंह, कृष्ण कन्हड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। इस दौरान मांगेराम ने कहा कि बैठक में अनुसूचित जाति के सभी संगठन एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को दिन में 11 बजे एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसके बाद सोमवार को शहर में प्रदर्शन के बाद एसडीएम टोहाना को सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ज्ञापन के माध्यम से उनके लिए न्याय की मांग की जाएगी ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें