फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हड़ौली का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बंसीलाल ने बताया कि कुल 43 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 18 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। कुल 21 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से और चार विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
उन्होंने बताया कि कला वर्ग में विद्यालय की छात्रा प्रीति ने 428 अंक लेकर प्रथम, कंचन जांगड़ा ने 427 अंक लेकर द्वितीय, अनमोल बत्रा ने 411 अंकों के साथ तृतीय रहे। वाणिज्य वर्ग में उषा रानी सुपुत्री हंसराज ने 440 अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान पाया।
गगनदीप कौर 425 अंक लेकर दूसरे और संजना 410 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सरपंच प्रतिनिधि नछतर सिंह, एसएमसी प्रधान रमनदीप कौर और प्रधानाचार्या बंसीलाल आदि ने इन बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
डीएवी पुलिस स्कूल की 12वीं कक्षा में सरताज और 10वीं में अंशुल प्रथम
फतेहाबाद। सीबीएसई से घोषित परीक्षा परिणाम में पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में विद्यालय के छात्र सरताज सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। 92.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रियम द्वितीय और 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ पर्ल बंसल तृतीय रहीं। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में विद्यालय के कुल 35 विद्यार्थियों में से चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 11 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक और 18 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाए।
सीबीएसई की 10वीं कक्षा में विद्यालय के छात्र अंशुल दहिया ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। 94 प्रतिशत अंक लेकर गरिमा द्वितीय और 93.4 प्रतिशत अंक लेकर हिमानी तृतीय रहीं। खुशी ने 92.6 प्रतिशत, सृष्टि ने 91.8 प्रतिशत, मनवीर सिंह ने 91.6 प्रतिशत, नवयुग ने 91.2 प्रतिशत, जिगर ने 90.2 प्रतिशत अंक पाए। विद्यालय के कुल 72 विद्यार्थियों में से 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 33 ने 80 प्रतिशत से अधिक और 46 ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। शानदार परिणाम के लिए उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी।