जिले में डेंगू का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। शहर फतेहाबाद में डेंगू के दो मरीज मिले है। फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित अग्रवाल कॉलोनी निवासी बच्चा और ठाकर बस्ती निवासी एक युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 15 हो गई है। वहीं जिले में अभी तक मलेरिया और चिकनगुनिया का एक-एक मरीज मिल चुके हैं।
डेंगू का प्रकोप बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे भी बढ़ा दिया है। टीमों को डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। टीमें घरों में जाकर पानी के टैंक, कूलर, गमलों की जांच करेंगे और दवाई का छिड़काव करेंगे। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि सर्वे के दौरान लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं।
जिले में अब तक डेंगू और मलेरिया की स्थिति
वर्ष डेंगू
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 15
यह हैं लक्षण
बुखार आना
सिर के अगले हिस्से में दर्द होना
आंख के पिछले हिस्से में दर्द होना
मांस-पेशियों और जोड़ों में दर्द होना
उल्टी आना और भूख कम लगना
ऐसे करें बचाव
डेंगू बुखार के लक्षण होने पर जांच करवाएं। नागरिक अस्पताल में जांच निशुल्क है।
मरीज पैरासिटामोल की गोली लें।
पेय पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें।
ये मच्छर दिन के समय काटता है इसलिए सावधानी बरतें
कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों से भी अपील है कि वह अपने घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। किसी मरीज में डेंगू और मलेरिया के लक्षण मिलें तो स्वास्थ्य केंद्र में आकर जांच करवाएं।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन।