फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: देश व विदेश में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी रैकेट के सरगना के साथी को ले गई गुरुग्राम पुलिस

विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में देश व विदेश में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट के सदस
विज्ञापन
फतेहाबाद। देश व विदेश में ऑनलाइन निवेश के नाम पर रैकेट चलाकर ठगी करने वाले गिरोह का गुरुग्राम में साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसमें फतेहाबाद के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि डीएसपी रोड निवासी सुनील उर्फ सोनू कुक्कड़ को पकड़ा गया है। इसमें पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू और उसका साथी आशीर मुख्य सरगना हैं। फतेहाबाद शहर से भी इस गिरोह के तार जुड़े हैं। इसको लेकर सोमवार देर रात को गुरुग्राम पुलिस ने फतेहाबाद शहर में दबिश दी। पूछताछ के लिए फतेहाबाद निवासी सुशील को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति मुख्य सरगना सुनील उर्फ सोनू का साथी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर 22 स्थित कोयल विहार में साइबर क्राइम थाने की टीम ने दबिश देकर मौके से आठ लोगों को पकड़ा है। इसमें डीएसपी रोड निवासी सुनील उर्फ सोनू कुक्कड़, हिजरावां कलां निवासी पवन, हिजरावां कलां निवासी अर्शदीप, डीएसपी रोड निवासी तरुण, सिरसा निवासी पारसदीप, हिसार निवासी दीपक, जींद निवासी हिमांशु, जम्मू-कश्मीर निवासी राजेंद्र शामिल हैं। यह गिरोह भारत व विदेश के लोगों को अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन इनवेस्टमेंट करवाने के नाम पर ठगी का रैकेट चला रहा था। लोगों से अलग-अलग तरीकों से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करवाकर उनको प्रॉफिट देने के नाम पर उनके साथ ठगी कर रही था। पुलिस पूछताछ में गिरोह के मुख्य सदस्य सोनू उर्फ सुनील ने बताया है कि उसने 20 हजार रुपये मानदेय में सात कर्मचारियों को रखा हुआ है और इन्हें ठगी की गई कुल राशि में से दो प्रतिशत बोनस भी दिया जा रहा था।



एक साल से चला रहा था सेंटर, श्रीलंका से भी जुड़े हैं तार



शहर के सियासी दिग्गजों के नजदीकी सुनील उर्फ सोनू ने गुरुग्राम पुलिस को पूछताछ में बताया है कि यहां पर वह और उसका एक अन्य साथी फतेहाबाद निवासी आशीर आपस में मिलकर यह धंधा कर रहे हैं। भारत व विदेश में बैठे लोगों को अपने आप को अलग-अलग कपंनियों के कर्मचारी बताकर ऑनलाइन निवेश में ज्यादा रिटर्न देने के नाम पर उनसे अलग-अलग खातों में ऑनलाइन निवेश करवाकर ठगी करते हैं। कॉल सेंटर एक साल से चल रहा है। उसका साथी आशीर श्रीलंका में है और वहीं से अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी के इस काम के लिए निवेश लिंक तैयार करवाता है।
विज्ञापन


क्रिकेट सट्टा को लेकर भी सुर्खियों में रह चुका है शहर

क्रिकेट सट्टा को लेकर भी शहर फतेहाबाद सुर्खियों में है। यहां पुलिस की निगाहों में आने के कारण क्रिकेट सट्टेबाज अब शहर छोड़कर चंडीगढ़, गुरुग्राम, मोहाली में रहकर गिरोह को चला रहे है, जिसमें फतेहाबाद शहर के कई युवाओं को साथ जोड़ा हुआ है। प्रलोभन देकर क्रिकेट सट्टा के दलदल में फंसाया जा रहा है। यहां तक प्रलोभन देकर लोगों के बैंक खाते भी खोले गए है जिसमें मोटा लेनदेन हो रहा है। पिछले दिनों एक पार्षद का नाम भी इस मामले में सामने आया था, शिकायत भी चौकी में दी गई थी। मगर बाद में समझौता हो गया था।



कोट

गुरुग्राम पुलिस की टीम रात को एक मामले में आई थी। इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लेकर गई है। गुरुग्राम की साइबर क्राइम पुलिस का मामला है, वो ही जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन




- रणजीत सिंह, प्रभारी, शहर थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें