टोहाना। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार से अधिक लोगों के पास तीन से चार साल का बिजली का बिल एक साथ जुड़कर आया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रमेश कुमार ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से लगातार बिल भर रहा था लेकिन विभाग द्वारा करीब चार साल से उसका बिल नहीं भेजा गया लेकिन अब लाखों रुपये का बिल भेज दिया है जिससे वे एक साथ जमा करने में असमर्थ है। बिजली निगम के एसडीओ धर्मबीर सिंह ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में करीबन 1051 बिल इस तरीके से आने की जानकारी मिली है जिसमें से 900 को ठीक करवा दिया है। ये बिल फाल्टी टू ओके के तहत किए जा रहे हैं जिसके लिए आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है।इस समस्या के हल के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वे बिल को किस्तों में बना रहे है ताकि आमजन पर बोझ न पड़े। संवाद