फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सनियाना के गुरमीत ने मारी बाजी

Sun, 02 Nov 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। मानव वेलफेयर सेवा समिति भूना के सनियाना में हरियाणा जीके प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्या
विज्ञापन
भूना। मानव वेलफेयर सेवा समिति भूना की ओर से गांव सनियाना में रविवार को हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान चौधरी सुखविंदर बैंस ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में राज्य से जुड़ी जानकारी को बढ़ावा देना और शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करना उद्देश्य रहा। समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों में से 100 बच्चों को टॉपर के रूप में चुना गया। इनमें पहला स्थान गांव सनियाना के गुरमीत पुत्र सुनील कुमार (टैगोर पब्लिक स्कूल, सनियाना) ने हासिल किया।
गुरमीत को पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट की गई। दूसरा स्थान गांव ढाणी डूल्ट की तनीषा पुत्री अमित को मिला, जिसे म्यूजिक स्पीकर देकर सम्मानित किया गया। वहीं तीसरा स्थान ढाणी सांचला के निधि पुत्री कृष्ण कुमार को प्राप्त हुआ, जिसे इलेक्ट्रिक चूल्हा देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद वार्ड 14 के सदस्य एवं समाजसेवी रामनिवास झाझड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच संतोष ने की। आयोजन को सफल बनाने में संचालक कोमल चौधरी, उपप्रधान सुदेश कुमार, महासचिव गीता भाखर, सचिव संदीप शादीवाल, कोषाध्यक्ष कौशल्या भूना सहित सभी सदस्यों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें