फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गुरदित व मनराज बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
गुमटसर अकादमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रतिया। गुमटसर अकादमी के खेल मैदान में रविवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेहतरीन खेल के आधार पर गुरदित सिंह को लड़कों और मनराज शर्मा को लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मास्टर एथलीट रिंकू कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कोच हरदीप सिंह बोला के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। लड़कियों के ओपन वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मनराज शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रीत कौर दूसरे और परवाज सैनी तीसरे स्थान पर रहीं। तीन किलोमीटर वॉक रेस में खुशदीप बोला प्रथम, अश्मिता कौर द्वितीय तथा जसप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। लॉन्ग जंप में जसविंदर कौर, रविंदर कौर और राजवीर कौर ने क्रमशः पहले तीन स्थान हासिल किए। शॉट पुट में मनराज शर्मा प्रथम, रियांश सैनी द्वितीय और जश्न तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में नोरीन कौर पहले, रमनदीप कौर दूसरे और यशिका गोयल तीसरे स्थान पर रहीं। हाई जंप में सुमन रानी ने पहला, सिमरन कौर ने दूसरा तथा गीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के ओपन वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में गुरदित बोला ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिशान द्वितीय और हरदीप सैनी तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में युवराज सिंह, गुरनुर मंडेर और रणबीर ने क्रमशः शीर्ष स्थान प्राप्त किए। 800 मीटर दौड़ में मनिदर प्रथम, खुशी शर्मा द्वितीय और करन तृतीय रहे।
रस्साकशी में रत्ताखेड़ा की टीम पहले और हमजापुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। थ्रोबॉल प्रतियोगिता में गुमटसर अकादमी ने पहला तथा कलर कॉलोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कमेटी सदस्य छिंदर पाल कौर, इंद्रजीत समरा, गुरप्रीत कंबोज, अंजू कंबोज, संदीप सिंह, अंग्रेज सिंह, हरपाल खोखर, अमनदीप, खुशदीप कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें