फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद शहर के स्वागत द्वार प्रोजेक्ट पर तीन साल बाद भी निर्णय लंबित

Sun, 07 Jun 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा वर्ष 2023 में तैयार किया स्वाग द्वार का डिजाइन स्त्रोत लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन तीन साल बाद भी शहर के सुंदरीकरण के लिए स्वागत द्वारों पर फैसला नहीं ले पाया है। वर्ष 2023 में शहर में लगने वाले स्वागत द्वार के डिजाइन अधिकारी बदलते ही बदल गए हैं। नगर परिषद प्रशासन ने नए सिरे से एक्सपर्ट टीम से डिजाइन तैयार करवाए हैं। इन डिजाइनों को मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्य मार्गाें के अलावा शहर के 27 वार्डों में भी स्वागत द्वार लगाने की नगर परिषद की योजना है। हालांकि ये प्रोजेक्ट कितने सिरे चढ़ते हैं इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। सवाल ये भी है कि वर्ष 2023 में आर्किटेक्ट एजेंसी को भुगतान करके डिजाइन तैयार करवाए गए और अब उन्हें बदला क्यों जा रहा है। नगर परिषद की सीमा करीब पांच साल पहले बढ़ी थी। हिसार-सिरसा रोड से लेकर भट्टू रोड क्षेत्र की सीमा बढ़ चुकी है।

स्वागत द्वार लगाने से पहले नगर परिषद प्रशासन को लोक निर्माण विभाग से मंजूरी लेनी होगी। लेकिन लोक निर्माण विभाग हिसार-सिरसा रोड पर स्वागत द्वार लगाने के प्रोजेक्ट को एनओसी देने में अड़चन कर सकता है। वजह ये भी है कि हिसार रोड पर हाईवे पुल से सिरसा रोड पर गांव दरियापुर से पहले पुल तक मार्ग को चौड़ा करने की योजना है। लोक निर्माण विभाग ने इसे प्लानिंग में शामिल किया हुआ है।
विज्ञापन


-

पांच मार्गों पर बनने हैं स्वागत द्वार

बड़े शहरों की तर्ज पर नगर परिषद प्रशासन ने वर्ष 2023 में शहर के भट्टू रोड, हिसार-सिरसा रोड, रतिया रोड और भूना रोड पर स्वागत द्वार बनाने की योजना बनाई थी। तत्कालीन कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने डिजाइन तैयार करवाकर टेंडर भी लगाए थे लेकिन अधिकारी बदलने के बाद प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए।

-

साइन बोर्ड आधे-अधूरे, स्वागत द्वार लगाने योजना

नगर परिषद दो साल में साइन वार्डों में साइन बोर्ड नहीं लगवा पाया है। साइन बोर्ड लगाने को लेकर करीब 35 लाख रुपये में ठेका दिया गया। आधे वार्डों में ही साइन बोर्ड लगे हैं। इसके अलावा कहीं बोर्ड लगे हैं तो स्टीकर नहीं लगाए गए हैं। हालात ये है कि अब नगर परिषद वार्डों में एंट्री प्वाइंट पर स्वागत द्वार लगाने की योजना बना रहा है।



-

हाईवे से शहर के अंदर हिसार-सिरसा रोड को चौड़ा करने और विस्तार के लिए प्लानिंग में शामिल किया गया है। उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है, मंजूरी के बाद अस्टीमेट तैयार होगा।

- प्रदीप कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग

-

शहर के मुख्य मार्गों और वार्ड में स्वागत द्वार बनाने के लिए नगर परिषद की एक्सपर्ट टीम ने डिजाइन तैयार किए है। मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग से एनओसी ली जाएगी।
विज्ञापन


- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें