फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पटरी से उतरा मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा, दो घंटे बाधित रहा ट्रैक

Tue, 29 Jul 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। मंगलवार रात सवा 8 बजे रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी जाखल से पंजाब के धूरी की तरफ जाते समय पटरी से उतर गई। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मालगाड़ी का गार्ड का डिब्बा ही पटरी से उतरा। घटना को लेकर स्टेशन मास्टर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जायजा लिया। हादसा कैसे हुआ इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मालगाड़ी के पिछले हिस्से को अलग कर दिया गया है।
करीब दो घंटे बाद ट्रैक को बहाल कर दिया। जिस ट्रैक पर ट्रेन उतरी वह मालगाड़ी का ही था। जिस कारण से यात्री गाडि़यों पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें