फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: टोहाना में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या, पुलिसकर्मी सहित छह पर केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 01:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मृतक सतविंदर उर्फ अनूप के पिता सिकंदर ने बताया कि उनका कई दिन पहले पड़ोस के किसी व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उनके घर में घुसकर कई लोगों द्वारा मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसके बेटे सतविंदर प्रकाश उर्फ अनूप पर केस दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना के रामनगर इलाके में 37 वर्षीय किराना दुकानदार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। दुकानदार ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। शहर थाना पुलिस ने मृतक सतविंदर उर्फ अनूप के पिता की शिकायत पर सुसाइड नोट में लिखे गए नामों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में मृतक सतविंदर उर्फ अनूप के पिता सिकंदर ने बताया कि उनका कई दिन पहले पड़ोस के किसी व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उनके घर में घुसकर कई लोगों द्वारा मारपीट की गई। इस झगड़े में सामने वाली पार्टी के एक व्यक्ति के हाथ पर चोट लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसके बेटे सतविंदर प्रकाश उर्फ अनूप पर केस दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी से आहत होकर उनके बेटे अनूप ने आत्महत्या कर ली है। केस इंचार्ज भूपेंद्र सिंह पर भी उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा था और एकतरफा ही बात कर रहा था। इसके चलते उसका बेटा लगातार परेशान था और उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। सुसाइड नोट में सतविंदर उर्फ अनूप ने अमित कुमार मीता, डॉ.प्रकाश, दर्शन सिंह, नराताराम, संजीव कुमार, जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह पर झूठा केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
इस मामले में टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिसकर्मी भूपेंद्र सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें