फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पहले काटी हरियाली, अब आठ गुना अधिक की भरपाई

विज्ञापन
वन विभाग द्वारा लगाए गए नहर किनारे पौधे।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की सबसे बड़ी परियोजना गोरखपुर परमाणु बिजली संयंत्र तक पानी पहुंचाने के लिए टोहाना की भाखड़ा मेन ब्रांच नहर से गोरखपुर तक बनाई जा रही बॉक्सनुमा त्रिकोणीय नहर के निर्माण को लेकर काटे गए 10 हजार पेड़ों की वन विभाग ने आठ गुना अधिक भरपाई की है। वन विभाग ने नहर के किनारों पर 80 हजार पौधे लगाए हैं। इससे अब इस नहर के किनारे पर हरियाली दिखाई देनी आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले की सबसे बड़ी और महंगी गोरखपुर परमाणु बिजली संयंत्र परियोजना के लिए पानी पहुंचाने के लिए का शुरू चुका है। इस परियोजना के लिए टोहाना के बलियाला हेड से गुुजरने वाली मुख्य भाखड़ा ब्रांच नहर को पंक्चर करके करीब 46 किलोमीटर तक बॉक्सनुमा त्रिकोणीय नहर को बनाया जाना प्रस्तावित है और इसकी नींव भरने का काम लगभग पूरा हो चुका है। परमाणु बिजली संयंत्र को लगातार ठंडा रखने के लिए पानी की आवश्यकता होती है, तो एनपीसीआईएल की ओर से सरकार से अपने प्रोजेक्ट के लिए नहरी पानी की डिमांड की गई थी। चूंकि फतेहाबाद जिला में नहरों का जाल बिछा हुआ है तो एनपीसीईएल नहरी पानी पर ही निर्भर रहेगा।





450 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार पेड़ों की हुई थी कटाई

सिंचाई विभाग ने मुख्य भाखड़ा नहर को पंक्चर कर गोरखपुर स्थित परमाणु संयंत्र तक नहरी पानी बिछाने के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट एनपीसीआईएल को दिया था। एनपीसीआईएल ने इसे मंजूरी दे दी और अब इस पर काम आरंभ हो गया। इस नहर के निर्माण के लिए 10 हजार पेड़ भी काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन




कोट



वन विभाग ने मौजूदा मानसून सीजन में जिले में सात लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, परमाणु संयंत्र तक आने वाली नहर को बनाने के लिए 10 हजार पेड़ों की कटाई हुई थी। यहां पर अब 80 हजार पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें