फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल को देखकर किसान भयभीत, खेतों में किया स्प्रे

विज्ञापन
खेतों का निरीक्षण करती टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया क्षेत्र के कुछ गांवों में टिड्डी दल आने की आशंका के चलते किसानों में अपनी फसलों को लेकर खौफ पैदा हो गया है। किसानों ने बताया कि वीरवार को रतिया क्षेत्र के गांव दादुपूर आदि के खेतों में टिड्डियों को देखा गया है। उन्होंने इसकी सूचना गांव के अन्य किसानों व कृषि विभाग को दे दी। सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए कहा कि किसान बेवजह भयभीत हैं, क्योंकि अभी तक जिला में किसी तरह का टिड्डी दल नहीं आया है। वहीं टिड्डियों के आने का पता चला तो किसान खेतों में पहुंचे गए और जिसके चलते गांव वह क्षेत्र के किसानों में परेशानी का आलम बना हुआ है। किसानों को भय है कि कहीं इससे उनकी फसल बर्बाद न हो जाए। किसान भजन लाल, रमेश, मांगे राम, सियाराम, विनोद, वीरेंद्र, काला, बिट्टू, पवन कुमार, मक्खन, भगवान, भूरा, रामनिवास कुलदीप, लक्खा, नरसी राम आदि ने बताया कि उनके गेहूं के खेतों में टिड्डियां देखी गई हैैं। किसानों का कहना है कि टिड्डी दल द्वारा राजस्थान व पंजाब में अनेक किसानों की गेहूं व सरसों आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्हें भय है कि टिड्डी दल उनकी फसलों को बर्बाद न कर दे।
किसानों ने खेतों से टिड्डियों को भागने के लिए स्प्रे करनी शुरू कर दी। इसके अलावा खेतों में पीपे व थालियां बजाकर टिड्डियों को उड़ाने में जुट गए। इस बारे में कृषि सहायक अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि किसानों द्वारा सूचना मिली थी कि गांव दादुपुर ढाणी में टिड्डी दल का आक्रमण हुआ है। जिसके बाद विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया था लेकिन वहां पर किसी प्रकार का टिड्डी दल का कोई प्रकोप नहीं है। केवल दो-चार प्रतिशत टिड्डियां जरूर पाई गई हैं, लेकिन वो टिड्डी दल का अटैक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। किसानों को अगर टिड्डी दल का आक्रमण होता दिखाई दे तो तुरंत कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें