फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पोते ने ही दादी के कान की बाली छीनी

Thu, 19 Mar 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव हड़ौली में बुधवार देर शाम को बाइक सवार तीन युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक महिला के कान की बाली छीन ली और भाग गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सतनाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से बाली बरामद कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी सतनाम महिला का पोता है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दादी की बालियां छीनी थी। पुलिस को दी शिकायत में भागवंती निवासी हड़ौली ने बताया कि सुबह वह अपने घर के बाहर खड़ी थी तो अचानक बाइक और सवार होकर तीन युवक आए और उसके एक कान की बाली छीन कर ले गए। नागपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला का रिश्तेदार है, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें