फतेहाबाद। गांव जांडवाला सोत्तर के पास कार ने मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक गांव भरपूर निवासी 19 वर्षीय राकेश की मौत हो गई। मामले में मृतक राकेश के पिता रामगोपाल के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामगोपाल ने बताया कि उसका बेटा राकेश भादरा में फर्नीचर का काम करता है। राकेश अपने दादा को मिलने के लिए गांव भरपूर आया हुआ था। 17 दिसंबर को बेटा अपने दादा को मिलकर वापस भादरा जा रहा था। गांव जांडवाला सोत्तर के पास कार चालक ने तेज गति से कार चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। राकेश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया और फिर यहां से हिसार के निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद बेटे का रतिया और फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। अग्रोहा में उपचार के दौरान तीन जनवरी को मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद