भट्टू कलां। पुलिस ने गांव ठूईयां के खेत में बने कमरे में जुआ खेलते 10 लोगों को 4,90500 रुपये की जुआ राशि सहित काबू किया। भट्टूकलां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव ठूईयां के खेतों में बिजली की रोशनी में कुछ लोग जुआ खेल रहें हैं। जिस पर पुलिस ने रेड मारकर जुआ खेलते दस लोगों को काबू किया। पुलिस पूछताछ में जुआ खेल रहे लोगों ने अपनी पहचान अशोक कुमार निवासी महराणा, सतबीर सिहं निवासी ढिंगसरा, मोहर सिहं निवासी ठुईयां, मुकेश निवासी फैफाना, धर्मपाल निवासी सिरढान, मोहन लाल निवासी दैयड़, पवन निवासी फैफाना, विरेंद्र उर्फ लाला निवासी मोडा खेडा, भूषण निवासी सादुलशहर, गुरपाल सिंह निवासी सादुलशहर के रूप में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद