भट्टूकलां। भट्टूकलां के चौपटा रोड पर गीगोरानी माइनर के पास कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला व उसका पोता घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उनको अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पीलीमंदोरी निवासी अजय अपनी दादी कमला देवी व माता के साथ शनिवार को मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव पीलीमंदोरी से भट्टूकलां की ओर आ रहे थे। गीगोरानी माइनर के समीप सामने से आ रही एक कार से उनका मोटर साइकिल टकरा गया। जिससे उसकी माता को मामूली चोट आई, जबकि अजय व उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। संवाद