टोहाना। गांव अमानी में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जाखल रेलवे पुलिस की टीम ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। रेलवे पुलिस से जांच अधिकारी एचसी विष्णु ने बताया कि जमालपुर रेलवे स्टेशन से उनके पास सूचना आई थी। गांव अमानी में एक व्यक्ति रेलगाड़ी की चपेट में आ गया है। वे मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की शिनाख्त के आधार पर मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई। वह अविवाहित था।