फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पोती से दुष्कर्म के दोषी दादा को मृत्यु होने तक कारावास

Tue, 24 Feb 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) अमित गर्ग की अदालत ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में फैसला सुनाते हुए भूना क्षेत्र के एक गांव निवासी दोषी को मृत्यु होने तक कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी रिश्ते में नाबालिग का दादा लगता है।
इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से देवेन्द्र मित्तल, जिला न्यायवादी और नवीन, सहायक जिला न्यायवादी ने पैरवी की। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए पुख्ता सबूतों और दलीलों के आधार पर अदालत ने दोषी को किसी भी प्रकार की नरमी का पात्र नहीं माना।
विज्ञापन

घटना दिसंबर 2024 की है, जब थाना भूना के अंतर्गत एक गांव की महिला ने शिकायत दी थी कि उसका मामा ससुर (रिश्ते में दादा) ने उनकी 9 साल की मासूम बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

-

सौतेली बेटी के साथ भी कर चुका दुष्कर्म

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा पा चुका था और उस समय जमानत पर बाहर था। न्यायालय ने अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए पॉस्को एक्ट की धारा 4 (2) व 6 के तहत प्राकृतिक मृत्यु तक उम्रकैद और बीएनएस की धारा 351 (3) के तहत 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। जुर्माना राशि में से एक लाख रुपये पीड़ित बच्ची को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें