फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिलछियां में कोरम पूरा न होने से ग्राम सभा की बैठक स्थगित

Mon, 21 Sep 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अनुराग ढालियास्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागपुर खंड के गांव पिलछियां में परिवार पहचान पत्र के विवरणों की जांच के लिए आयोजित ग्राम सभा में आवश्यक कोरम पूरा नहीं हुआ। इस कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। एडीसी अनुराग ढालिया ने अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम सभा की अध्यक्षता एडीसी अनुराग ढालिया ने की। इसमें विशेष रूप से परिवार पहचान पत्र में दर्ज 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय के सत्यापन पर चर्चा होनी थी। इसके साथ परिवार की संरचना, अंत्योदय अन्न योजना की स्थिति, आवास और परिवार के सदस्यों के व्यवसाय से जुड़ी जानकारी की वास्तविक स्थिति जांची जानी थी।
बैठक में आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगली ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बीडीपीओ को ग्राम सचिव के माध्यम से व्यापक मुनियादी करवाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित परिवारों का सर्वे करवाकर अगली ग्राम सभा को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें