फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण कोट किले को संरक्षण में लेगी सरकार

विज्ञापन
कर्णकोट किले पर खोदाई के दौरान पहुंचे अधिकारीगण। फाइल फोटो। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
खंड के गांव भट्टू में कर्णकोट किले पर पुरातत्व संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में की है। संग्रहालय में ऐतिहासिक जानकारियां उपलब्ध होंगी और यहां शोधार्थी कार्य भी करेंगे।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की टीम को करीब एक साल पहले कर्ण कोट किले में कई ऐतिहासिक व दुर्लभ वस्तुएं मिली थीं, जिनमें चांदी के सिक्के भी शामिल थे। ये चीजें खुदाई के दौरान मिली थीं। इसकी सूचना मिलने पर टोहाना के तत्कालीन एडीएम अनुभव मेहता मौके पर पहुंचे थे। पुरातत्व विभाग की टीम ने खुदाई शुरू की तो आटा चक्की, कृषि यंत्र व प्राचीन संस्कृति से जुड़े हुए मिट्टी के खिलौने मिले थे। पुरातत्व विभाग की टीम ने कर्ण कोट किला पर तारबंदी कर दी थी। उसी के मद्देनजर प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री ने कर्ण कोट किले को सरकार के संरक्षण में लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें