फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंडी में 8 दिन बाद गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, 90% ढेरियों में नमी अधिक

Thu, 09 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की नई अनाज मंडी में खरीद शुरू करवाने पहुंचे पूर्व विधायक व अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद 8 दिनों के बाद वीरवार को शुरू हो गई। खरीद प्रक्रिया को लेकर अनाज मंडी में पूर्व विधायक दुड़ाराम दिनभर मार्केट कमेटी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से स्थिति की अपडेट लेते रहे। खरीद के पहले दिन नमी अधिक होने के कारण अधिकारियों ने केवल 300 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की।
विज्ञापन


वहीं अनाजमंडी में पर्याप्त बारदाना नहीं पहुंचने से आढ़तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की नई व पुरानी अनाज मंडी में खरीद शुरू करने के दौरान मार्केट कमेटी की टीम खरीद एजेंसी हैफेड के साथ सक्रिय नजर आई। मंडी सुपरवाइजर राजेश नैन ने मंडी में झर्राई लगाकर साफ की गई गेहूं की फसल में नमी की मात्रा जांची गई लेकिन ज्यादातर ढेरियों में नमी मात्रा 13 फीसदी से भी ज्यादा मिलीं।



जिले में तक हुई खरीद व आवक

जिले की सभी अनाज मंडियों में अब तक 62817.4 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी हैं। अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए 9236 गेट पास जारी हुए है, जिसमें से वीरवार को 3113 गेट पास जारी किए गए हैं। टोहाना की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद पिछले तीन दिनों से जारी है। यहां कुल आवक 14115.1 मीट्रिक टन में से 4474.6 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन




बादलवाही से बढ़ रही नमी की मात्रा

जिले की अनाज मंडियों में सूखने के लिए बिछाई गई व खरीद के लिए रखी गेहूं की फसल में ठंडी हवा चलने से नमी की मात्रा बढ़ रही है। इससे जांच के दौरान पाया गया कि मंडी में मौजूद 90 फीसदी ढेरियों में नमी की मात्रा 13 फीसदी से अधिक है। सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार, केवल वही फसल खरीदी जा रही है जिसमें नमी का स्तर 12 फीसदी या उससे कम है। जिन किसानों की फसल में नमी अधिक पाई गई। उन्हें फसल सुखाने की सलाह दी गई है ताकि वे सरकारी खरीद का लाभ ले सकें।



आढ़तियों को नहीं मिल रहा बारदाना



शहर अनाज मंडी में वीरवार को गेहूं की खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली है लेकिन आढ़तियों को बारदाना नहीं मिल पाया है। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू का कहना है कि मंडी में अभी तक पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध नहीं हो पाया है। बिना बारदाने के फसल की पैकिंग और उठान का काम प्रभावित होने की आशंका है। खरीद एजेंसियों को बारदाना उपलब्ध करवाना चाहिए।



बादलवाही से आवक हुई कम

जिले में पिछले दिनों बारिश और छाई बादलवाही के कारण गेहूं की कटाई का काम धीमा पड़ गया है। खेतों में नमी होने की वजह से कंबाइन नहीं चल पा रही हैं। इसका सीधा असर मंडी में फसल की आवक पर पड़ा है। वीरवार को 23.5 मीट्रिक टन गेहूं फतेहाबाद की अनाजमंडी में पहुंची।



पिछले तीन दिनों से गेहूं की खरीद शुरू होने का इंतजार शुरू कर रहा था। वीरवार को मेरी फसल की खरीद हुई है। जैसे ही फसल की तौलाई होगी अपने घर जा सकूंगा।

- कृष्ण, किसान।



:: खरीद एजेंसियां को बारदाना और उपलब्ध करवाने और खरीद में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी खरीद एजेंसियों अपने-अपने निर्धारित दिनों के अनुसार खरीद करेगी।

-कुश बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।



:: शहर की अनाज मंडी में वीरवार से खरीद शुरू की गई है। मंडी में पहुंची ढेरियों में नमी की मात्रा की जांच की जा रही है। इनमें ज्यादातर ढेरियों में नमी मात्रा ज्यादा है। जिस ढेरी में नमी की मात्रा 12 फीसदी से कम है उसकी खरीद की गई है।
विज्ञापन


- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें