फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटटूमंड़ी में नरमे की सरकारी खरीद शुरु, पहले दिन खरीदा गया 258 क्विंटल नरमा

विज्ञापन
सरकारी बोली का शुभारंभ करते मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल गोरछिया, सचिव अमनजीत व अन्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टूकलां। भटटूमंड़ी में नरमे की सरकारी खरीद सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 258 क्विंटल नरमे की सरकारी खरीद हुई। सीसीआई द्वारा नरमे की खरीद शुरू करने से किसानों को काफी फायदा होगा। इससे पहले यहां नरमे की प्राईवेट खरीद होती थी। जिससे किसानों को उनकी फसल के कम दाम मिलते थे। इस खरीद का शुभारंभ मार्केट कमेटी सचिव अमनजीत, चेयरमैन अनिल गोरछियां व सीसीआई के सहायक प्रबंधक एचपीएस गोयल ने किया। सीसीआई ने किसानों से नरमे की सीधी खरीद शुरू की है।
विज्ञापन

इसके लिए किसानों को अपनी नरमें की फसल के साथ किसान का आधार कार्ड, बैंक पासबुक व जमीन के कागजात साथ लाने जरूरी है। इसके अलावा फसल में नमी की मात्रा 12 फीसदी से कम होनी चाहिए। इससे अधिक नमी वाली फसल सीसीआई नहीं खरीदेगी। इस फसल का सरकारी भाव 5450 रुपये प्रति क्विंटल तक मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिस फसल में नमी की मात्रा 8 फीसदी से कम है उसका भाव 5450 रुपये, नमी की मात्रा 9 फीसदी होने पर 5395 रुपये 50 पैसे, नमी की मात्रा 10 फीसदी होने पर 5341 रुपये, नमी की मात्रा 11 फीसदी होने पर 5286 रुपये 50 पैसे व नमी की मात्रा 12 फीसदी होने पर 5232 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसान को उनकी फसल की अदायगी सीधे उनके बैंक खाते में की जाएगी। मार्केट कमेटी सचिव अमनजीत ने बताया कि मंगलवार से दिन में दो बार सरकारी खरीद की बोली होगी। मंडी में आने वाली इस फसल की सुबह 11 बजे व दोपहर बाद 2 बजे बोली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें