फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमी होने से नहीं हुई गेहूं की सरकारी खरीद

विज्ञापन
अनाज मंडी में आया गेहूं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। मंगलवार को कुछ किसान गेहूं लेकर मंडी पहुंचे। हालांकि, गेहूं में नमी ज्यादा बताकर अधिकारियों ने सरकारी खरीद नहीं की। इसलिए गेहूं को सूखने के लिए छोड़ा गया है। किसान सरकारी खरीद प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर खुश नहीं है। उनके मुताबिक अभी तक सरकारी खरीद एजेंसियां मंडी में ही नहीं पहुंच रही है। दूसरी तरफ आढ़ती भी खरीद को लेकर सरकार से बातचीत सिरे नहीं चढ़ने से परेशान हैं। वहीं, सरसों की खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है। अब तक मंडी में 15 हजार क्विंटल से अधिक सरसों की खरीद हो गई है।
विज्ञापन

बदले मौसम के कारण बढ़ी किसानों की चिंता
दो-तीन किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी में आए। बोली करवाने के लिए उन्होंने प्रयास किया लेकिन गेहूं में नमी ज्यादा बता दी गई। इस कारण उन्होंने शेड के नीचे ढेरी लगा दी। वहीं, बदलते मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। कभी तेज हवा तो कभी आंधी चलने के कारण खेतों में पक चुकी फसल बिछने की आशंका रहती है। वहीं, अनाज मंडी में भी सरसों की काफी ढेरियां लगी हुई हैं। इनको भी नुकसान होने की चिंता है।
कोट
एक-दो किसान मंडी में गेहूं की फसल लेकर आए हैं। मगर खरीद नहीं हुई है। एजेंसियां भी अभी तक अनाज मंडी में नहीं आई है। बाकी आढ़तियों की मांग भी सरकार के साथ सिरे नहीं चढ़ने से समस्या बनी हुई है। उम्मीद है बुधवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास शर्मा, व्यापारी, अनाज मंडी।
कोट
एक-दो किसान अनाज मंडी में गेहूं लेकर आए हैं। मगर अभी गेहूं में नमी ज्यादा है, इसलिए खरीद नहीं करवाई जा सकी। सूखने के बाद खरीद करवा दी जाएगी।
संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें