फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान की सरकारी खरीद शुरू, अधिक नमी बनी बाधा, मंडियों में बिछाई जा रही है फसल

Sat, 27 Sep 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की ढेरी में नमी की जांच करते खरीदार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार से धान की खरीद हो चुकी है। पहले दिन कुल 210 गेट पास कटे। 90 किसानों के 533 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद ( एमएसपी ) हुई है। धान की फसल में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण शुक्रवार को 100 से अधिक धान की ढेरियों की खरीद नहीं हो सकी। किसान अनाज मंडियों में ही फसल को बिछाकर सूखने के लिए छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से धान की खरीद शुरू करने के लिए 22 सितंबर से निर्देश जारी कर दिए थे लेकिन धान की कटाई शुरू नहीं होने अनाज मंडियों में परमल धान की आवक नहीं होने से सरकारी खरीद में भी देरी हुई। धान की फसल की खरीद के लिए नमी की मात्रा 17 फीसदी तय कई गई है। ऐसे में तय मात्रा से अधिक नमी की फसल लेकर पहुंचे अधिकतर किसान अपनी धान की फसल को नहीं बेच पाए। इससे इन किसानों को मायूसी हाथ लगी।
-
अधिक नमी की मात्रा खरीद में डाल रही बाधा
धान की खरीद शुरू होने के निर्देश जारी होने के बाद किसानों ने परमल धान की कटाई का काम शुरू कर दिया है। ताजा कटाई की हुई फसल में नमी की मात्रा 20 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक है।
विज्ञापन

-
धान की किस्म 1509 के भाव में 700 रुपये तक गिरावट
धान की किस्म 1509 की आवक में भले तेजी आई है लेकिन इसके दामों में पिछले कई दिनों से हर रोज 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले एक सप्ताह में तकरीबन सात सौ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले निजी व्यापारी 3350 रुपये प्रति क्विंटल में धान की खरीद कर रहे थे। वहीं अब 2650 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल 700 रुपये तक की चपत लग रही है।
-
जिले की अनाज मंडियों में कटे गेट पास व हुई आवक (मीट्रिक टन) के आकंड़े
अनाज मंडी-आवक (मीट्रिक टन में)- गेट पास



फतेहाबाद-719-124

धारसूल-73-364

डिगोह-50.50-07

रतिया-17.20-03
भूना-33.50-04

जाखल-14.60-02
:: हैफेड खरीद एजेंसी ने अपनी मां के अनुसार बारदाने की प्रबंध कर लिया है। एजेंसी को खरीद के दौरान बारदाने की कमी नहीं होगी। अगर और बारदाने की जरूरत पड़ती है तो तुरंत आढ़तियों तक इसकी पहुंच होगी।
राजेश हुडा, डीएम हैफेड।
:: शुक्रवार सुबह से परमल धान की खरीद शुरू कर दी गई है। अनाज मंडी में लगातार खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी। किसानों से अपील है कि वह खेत में ही अपनी फसलों को सूखाकर लाए। ताकि किसानों को खरीद के दौरान कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन

यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें