फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद कल से, एमएसपी से अधिक पर बिक रही फसल

Thu, 26 Mar 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में सरसों की फसल की सफाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सरसों की कटाई और कढ़ाही का काम जोरों पर है। मंडियों में सरसों की आवक भी शुरू हो चुकी है। अभी आढ़ती ही सरसों की फसल खरीद रहे हैं। प्रदेश में 28 सरसों की सरकारी खरीद शुरू होनी है। पुरानी मंडी में वीरवार को करीब 100 क्विटंल सरसों की आवक हुई। हालांकि आवक और खरीद का यह आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से इस बार सरसों के बाजार भाव में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5950 से बढ़ाकर 6200 रुपये कर किया गया है। मंडियों में व्यापारी और आढ़ती 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव पर सरसों की खरीद कर रहे हैं। वीरवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी में सरसों की फसल लेकर पहुंचे किसान भीम सिंह, रामकुमार और भजनलाल आदि ने बताया कि वे वीरवार को सरसों की फसल मंडी लेकर आए हैं। मंडी में आते ही 12 फीसदी की नमी की फसल भी 6350 रुपये में बिकी है जबकि एमएसपी पर 6200 रुपये प्रति क्विंटल का भाव है।





पाम ऑयल की कमी और बढ़ती मांग



आढ़ती जगदीश, सुरेश और अनिल ने बताया कि विदेशों से आने वाले पाम ऑयल की खेप समय पर न पहुंचने से खाद्य तेलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सरसाें मिल के संचालक सरसों की खरीद कर रहे हैं। मिल संचालकों का मानना है कि अगर पाम ऑयल की आपूर्ति कम होगी तो सरसों के तेल की मांग में वृद्धि होगी और कीमत में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन




28 से शुरू होगी सरकारी प्रक्रिया

मार्किट कमेटी ने 28 से सरकारी खरीद शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन ने मंडियों में बारदाने, पेयजल और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की है। वहीं इस बार सरसों की पैदावार अच्छी है। प्रति एकड़ 10 क्विंटल तक सरसों की उपज है। ऐसे में किसानों ने मुनाफे की उम्मीद जताई है।

-

वीरवार को अपने चार एकड़ की सरसों की फसल लेकर अनाज मंडी में पहुंचा हूं। यहां फसल का 6465 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की गई। चार एकड़ की 40 क्विंटल पैदावार हुई है।

- राजकुमार, किसान।





7 कनाल सरसों की फसल वीरवार सुबह ही लेकर मंडी पहुंचा हूं। अनाज मंडी में आते ही फसल 6595 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद हो गई। एमएसपी से ज्यादा पर खरीद हुई है।

-महाबीर, किसान।



दो एकड़ 20 क्विंटल के करीब सरसों हुई है। निजी व्यापारियों ने 6500 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की है जबकि एमएसपी 6200 का है। 300 रुपये प्रति क्विंटल अधिक का भाव मिला है।



-सुभाष, किसान।



:: सरसों की सरकारी खरीद 28 से शुरू होगी। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। एमएसपी पर 8 फीसदी तक की नमी की फसल की खरीद होगी। इससे अधिक नमी होने पर फसल की खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन


-अमित रोहिल्ला, मार्किट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें