फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Mon, 09 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में प्रदर्शन कर पुतला फूंकते किसान। स्रोत संगठन
विज्ञापन
भट्टूकलां। अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र सरकार की नीतियों और भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भट्टूकलां में तहसील कमेटी की बैठक रोहतास डूडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिकी दबाव में आकर देश के किसानों के हितों की बलि दे रही है।
विज्ञापन

भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शुल्क को 150 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है, जबकि अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर शुल्क बढ़ा रहा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि इस समझौते से दूध, मक्का, सोयाबीन और कपास जैसे क्षेत्रों पर अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कब्जा हो जाएगा, जिससे भारत की संप्रभुता को खतरा पैदा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कपास पर आयात शुल्क शून्य करने से पिछले सीजन में स्थानीय किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। किसान सभा ने घोषणा की कि वे ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल का पूर्ण समर्थन करेंगे। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में पंजाब में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों की भी कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक के बाद किसानों सभा ने रोष जताते हुए केंद्र सरकार और ट्रंप का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जब तक किसान विरोधी नीतियां वापस नहीं ली जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मा. हनुमान सिंह, मा. राम सिंह, मनीष गोरखपुरिया, राकेश कुमार और वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें