फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेयजल से खेती पर शिकंजा, अब पानी सिर्फ पीने के लिए

Sun, 04 May 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूमंडी में पीने के पानी के अवैध कनैक्शन काटते कर्मचारी। स्त्रोत- ​विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टू कलां। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने ग्रामीण जल संरक्षण अभियान के तहत भट्टूकलां में पीने के पानी के चल रहे अवैध कनेक्शनों को काटने का अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसडीओ सतपाल रोज की टीम ने भट्टूकलां के किरढ़ान रोड, फतेहाबाद रोड पर पीने के पानी पर लगाए गए सब्जी व हरा चारा के कनेक्शन, सर्विस स्टेशन के कनेक्शन काटे। विभाग ने कुल 84 कनेक्शन काटे और 33 लोगों पर करीब साढ़े 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
जनस्वास्थ्य विभाग उन लोगों की सूची भी तैयार कर रहा है, जिनके बिल बकाया हैं, उनको नोटिस भी दिए जाएंगे। यदि फिर भी बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके भी कनेक्शन काटे जाएंगे। जल संरक्षण अभियान के दौरान बताया कि जिले के सभी शहरों व ग्रामीण क्षेत्र में जिसने भी पीने के पानी पर सर्विस स्टेशन, हरा चारा सब्जी लगा रखी है उनके कनेक्शन तुंरत प्रभाव से काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर शमशेर सिंह, राकेश कुमार खंड संयोजक, रामकरण सिंह, नीरज कुमार, कृष्ण कुमार, श्याम सिंह, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार, मेनपाल, मुकेश, जसवंत, अमित व विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
वहीं विभागीय टीम ने उनके कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटते हुए सब्जी और हरा चारा को भी उखाड़ा दिया। यह अभियान जिले के सभी शहरों व सभी ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा ताकि सभी को स्वच्छ जल मुहैया करवाया जा सके और लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
इन पर की गई कार्रवाई

सतपाल रोज उपमंडल अभियंता ने बताया कि इस दौरान मनदीप सिंह को 8250 रुपये, कृष्ण कुमार बागड़ी 3750 रुपये, सोनू मोटर गैराज को 45000 रुपये, रमेश सोनी को 45000 हजार, राधे राधे बस सर्विस 15000 हजार रुपये, प्रमोद गोयल 15000 हजार रुपये, सरस्वती फाइलिंग स्टेशन 15000 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा कविता रानी 15000 रुपये, मंगल सिंह 7500 रुपये, सोमबीर 15000 रुपये, अग्रवाल इंटर लॉक 15000 रुपये, गणेश धर्मकांटा 15000 रुपये, विकास मितल, काजल सिंह को 15000 रुपये, राजकुमार 30000 रुपये जुर्माना लगाया। वहीं किसान ट्रैक्टर, बालाजी रसगुल्ला, राजकुमार, श्रीबालाजी सर्विस स्टेशन, पवन आयरन स्टोर, सुरेंद्र पुनिया, श्रीश्याम सर्विस स्टेशन, भट्टू बर्फ फैक्टरी, धूली मोटर गैराज, बाबा हाजिर नाथ सर्विस स्टेशन, श्रीबालाजी इंटरलॉक, शादीराम को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें