फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला का किया गुणगान

Tue, 25 Nov 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में श्रीराम आश्रम शिव मंदिर में प्रवचन करते गोस्वामी ।
विज्ञापन
रतिया। श्रीराम आश्रम शिव मंदिर में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा के दौरान धर्मेंद्र गोस्वामी द्वारा अपने प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का गुणगान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलयुग में भी भगवान की कृपा से किसी-किसी स्थान पर आज भी सतयुग जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि कथा, कीर्तन, सत्संग व दान के द्वारा प्रभु के प्यार को पाया जा सकता है तथा 84 लाख योनि के बाद मिले मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को एक बार वृंदावन अवश्य जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ रही धार्मिक प्रवृत्ति अच्छे भविष्य का संकेत है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कथा, सत्संग, कीर्तन में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा प्रभु का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम आश्रम शिव मंदिर कमेटी का भी उन्हें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि वह सत्संग कीर्तन द्वारा भी लोगों को प्रभु भक्ति के प्रति जागृत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें