फतेहाबाद में बरामद किए गए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाते हुए एसपी ।
फतेहाबा। साइबर टीम ने मंगलवार को गुम हुए सात मोबाइल बरामद करके उनके मालिकों को लौटाए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने मालिकों को मोबाइल लौटाए। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस और लोकेशन ट्रेसिंग की मदद से इन मोबाइलों को खोज निकाला। अब तक 392 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।
इन लाभार्थियों को मोबाइल लौटाए गए
- पवन कुमार बंसल, निवासी शास्त्री नगर, फतेहाबाद
- बंसी लाल, निवासी कोर्ट कॉम्प्लेक्स, फतेहाबाद
- नसीब, निवासी भट्टू कलां
- पृथ्वी सिंह, निवासी धांगड़
- कविता, निवासी ढांड
- संचिन, निवासी फतेहाबाद
- संदीप, निवासी फतेहाबाद
साइबर थाना डिजिटल फ्रॉड, गुमशुदगी और साइबर अपराधों के मामलों में त्वरित व सटीक कार्रवाई कर रहा है, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक