फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन-प्रशासन में लोगों की विश्वसनीयता ही सुशासन : रणजीत सिंह

विज्ञापन
लाभार्थी को प्रमाण पत्र सौंपते बिजली मंत्री रणजीत सिंह। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सुशासन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ई-दिशा केंद्र में हुआ। कार्यक्रम में बिजली मंत्री रणजीत सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने जिले में स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को उनकी रजिस्ट्रियां वितरित की। रणजीत सिंह ने जवाबदेही और पारदर्शी शासन की वकालत करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में लोगों की विश्वसनीयता ही सुशासन है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही सरकार ने आम लोगों के लिए बेहतरी के कार्य किए है। सूचना तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने योजनाओं को धरातल पर लागू किया है।
विज्ञापन

उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को याद करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का समाज व राष्ट्र में महत्वपूर्ण योगदान है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शासन-प्रशासन में पारदर्शिता के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय को शिक्षा जगत का कर्णधार बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए काम किया है। लोकतंत्र में सुशासन का रोल महत्वपूर्ण है। अधिकारी स्तर से लेकर नीचे कर्मचारी स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित हो तो प्रशासन में पारदर्शिता आती है।
इस मौके पर रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, एसपी सुरिंद्र सिंह भोरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, एडीसी अजय चोपड़ा, सीएमओ डॉ.वीरेश भूषण सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

549 सेवाएं डिजिटल तरीके से मिल रही : डीसी
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले में नागरिकों को समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ मिलें, इसके लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 549 सेवाएं नागरिकों को डिजिटल मोड में दी जा रही है। ऑफिसों में ई-ऑफिस के माध्यम से काम किया जा रहा है। सीएम विंडो, पीजी पोर्टल, सोशल मीडिया ग्रीवेंसिज के तहत नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करवाया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र को आधार मानकर राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें