फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनीं

Tue, 04 Mar 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खल में बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के मामले में जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी
विज्ञापन
जाखल। शहर में मंगलवार दोपहर नई बस्ती के रेलवे रोड पर घर के बाहर बैठी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला दानी देवी की कानों की बालियां छीनकर कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग भाग गए। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह घर के बाहर बैठी थी, इस दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी, उसमें दो महिलाएं और एक चालक था।
विज्ञापन


कार में बैठी महिलाओं ने बुजुर्ग की तरफ इशारा किया और उसे अपनी तरफ बुला लिया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह चल पाने में सक्षम न होने के चलते दूसरी महिला का सहारा ले लिया तो जैसे ही वह कार के पास पहुंची तो महिलाओं ने सहारा देने वाली महिला को अपना घर का काम करने की सलाह देते हुए उसे वहां से भेज दिया। कार में बैठी महिला ने बताया कि उसका नाम पुष्पा है और बातों में उलझा लिया दूसरी महिला ने कानों से बालियां छीन ली भाग गए।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि घटना के बाद आरोपी कार लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गए। आसपास के लोगों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन






रविवार को भी हो चुकी है घटना

शहर की सबसे व्यस्त मार्केट बाबा चौक के पास मतदान के दिन भी एक बुजुर्ग महिला के हाथों से सोने का कड़ा छीनकर युवक भाग गए थे। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही थी कि ऐसे में एक और घटना हो गई। वहीं शहरवासियों में दिन दिहाड़े हो रही घटना को लेकर रोष जताया है। लोगो ने मांग की है कि शहर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर अंकुश लगाया जाए। जाखल थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें