फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर छात्राओं का हंगामा: सीडीएलयू प्रशासन पर गलत तरीके से फले करने व पैसे लेकर पास करने के लगाए आरोप

Tue, 13 Dec 2022 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

छात्राएं महिला महाविद्यालय के बाहर हंगामे के बाद बस में सवार होकर सीडीएलयू रवाना हुई। छात्राएं बोलीं कि रिअपीयर के आवेदन के 800 रुपये तो रिचेकिंग के लिए 350 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा हे। 
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में सीडीएलयू द्वारा स्नातक की करीब 90 फीसदी छात्राओं को परीक्षा परिणाम में फेल और रिअपीयर घोषित करने पर गुस्साई छात्राओं ने मंगलवार दोपहर को राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के बाहर हंगामा किया। छात्राओं ने सीडीएलयू प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पैसे लेकर पास करने के आरोप लगाए। कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने के बाद छात्राएं बस में सवार होकर सीडीएलयू के लिए रवाना हुई। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल राजेश मेहता भी छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय गए।

विज्ञापन


कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि स्नातक कक्षाओं की छात्राओं को विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम में फेल और रिअपीयर घोषित कर दिया। उन्हें कई विषयों में दो-दो नंबर दिए है, कई छात्राएं ऐसी है जिन्हें एक से दो नंबर से फेल कर दिया गया।

रिचेकिंग का पहले आवेदन कर चुकी है लेकिन उसका परिणाम भी तीन-तीन साल से नहीं आया है। छात्राएं कॉलेज प्रिंसिपल से मिल चुकी हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय में सोमवार को जाकर आई है लेकिन वहां भी ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है और कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


छात्राओं ने लगाए आरोप
कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रही छात्रा गुंजन, आशू ने कहा कि छात्राएं सोमवार को विश्वविद्यालय गई थी और परीक्षा परिणाम में गलतियों को ठीक करने की मांग रखी लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई और यहां तक वहां के स्टाफ ने कहा कि महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा की छात्राएं पास नहीं होगी। साथ ही छात्राओं ने कहा कि जो उन्हें दो हजार रुपये दे रहा था, उनके आवेदन अलग से रखे जा रहे थे।

सीडीएलयू की तरफ से परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें अधिकतर छात्राओं को फेल और रिअपीयर दिखाया गया है। परिणाम में कई अन्य गलतियां भी है। छात्राएं इसको लेकर मिली थी तो विश्वविद्यालय से मांग भी की गई है कि परीक्षा परिणाम में सुधार किया जाए। छात्राएं विश्वविद्यालय जा रही हैं, उनके साथ जा रहा हूं। इनकी मांग सीडीएलयू प्रशासन के सामने रखी जाएगी। - राजेश मेहता, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें