टोहाना। डांगरा रोड स्थित मॉडल केएम स्कूल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शहर पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सपड़ा मोहल्ला निवासी तरुण ने बताया कि दस दिसंबर को सुबह करीबन साढे़ सात बजे घर पर था उसके पास सूचना आई कि उसके पिता रामभुलाया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। घायल पिता को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले आया जहां चोट अधिक होने के चलते उसके पिता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके पिता की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने कहा कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के चलते उसके पिता की मृत्यु हुई है तथा वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।