भट्टूकलां। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से युवती घायल हो गई। घायल को आसपास के यात्रियों ने तुरंत भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में रेफर कर दिया।
गांव भट्टूकलां निवासी करीब 18 वर्षीय युवती कविता शुक्रवार को कोटा-सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन से भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर उतर रही थी। स्टेशन पर रुकने के लिए जब ट्रेन की गति कम हुई तो युवती उतरने लगी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफार्म पर गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। वहां मौजूद सवारियों ने उसे तुरंत भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद