फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 65 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सिरसा। साइबर ठगी मामले में पकड़ी गई म​हिला और पुरुष। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर सिरसा निवासी एक महिला से करीब 65 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दिल्ली से दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान पल्लवी राणा पत्नी हिमांशु निवासी संत नगर बुराड़ी, दिल्ली तथा संजीव उर्फ संजू पुत्र धर्म प्रकाश निवासी आंबेडकर कॉलोनी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 27 सितंबर 2023 को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ठगी व धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों ने एक महिला को बीमा पॉलिसी तथा बीमा राशि को शेयर मार्केट में लगाने के नाम पर बड़े मुनाफे का झांसा दिया गया था और उससे 65 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें