फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिता का नाम लेकर युवती से 20 हजार रुपये की ठगी, मामला दर्ज

Fri, 08 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी एक युवती के साथ 20 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में निशु ने बताया कि छह नवंबर की शाम को उसके पास फोन आया कि तेरे पिता ने कहा है कि मेरे बेटी को रुपये भेज दो।
विज्ञापन

उसने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी ने उसके पास दस रुपये का मैसेज भेज दिया, लेकिन रुपये नहीं आए। कुछ समय के बाद आरोपी ने दस हजार रुपये का मैसेज भेजा। फिर आरोपी ने कहा कि तुम्हें दो हजार रुपये भेज रहा हूं, लेकिन उसने दो हजार की जगह बीस हजार का मैसेज भेज दिया।
आरोपी ने उसे कहा कि उसके खाते में 18 हजार रुपये वापस भेज दो तो निशु ने उसके गूगल पे में रुपये भेज दिए, जो राहुल के नाम से है। उसने बताया कि कुछ समय बाद उसके पास 35 हजार रुपये का टेक्स्ट मैसेज आया। भेजने वाले ने कहा कि उसने पानीपत के अरविंद अस्पताल में डॉ. निशु चौहान को अपने बेटे के इलाज के लिए रुपये देने है। इस पर निशु ने कहा कि वह निशु चौहान नहीं है। आरोपी ने कहा कि जल्दी सारे रुपये वापस खाते में भेज दो तो उसने आरोपी को दो हजार रुपये भेज दिए। उसने कहा कि आरोपी का खाता कोटक महिंद्रा का है। आरोपी ने उसके साथ बीस हजार रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें