फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमविवाह करने वाली युवती ने पति और देवर पर लगाए दुष्कर्म करके वीडियो बनाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता ने अपने पति और देवर पर दुष्कर्म करके वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दोनों ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इस षडयंत्र में सास और ससुर भी शामिल हैं। शिकायत आने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाया कि वह टोहाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित है। शादी के बाद ससुराल के लोग उसे तंग करने लगे। साजिश के तहत आरोपी पति और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी दलजीत बैनीवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें