फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वार्ड में तीमारदारों का जमावड़ा, संक्रमण फैलने का खतरा

Fri, 03 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के आठ सदस्यीय दल ने वीरवार रात तक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक समेत कई अधिकारी शामिल रहे। दल ने रात को जच्चा-बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। जच्चा बच्चा वार्ड में पुरुष तीमारदारों की भीड़ मिली। वार्ड में तीमारदारों का जमावड़ा लगने से संक्रमण फैलने का खतरा बताया गया।
विज्ञापन

इस दल ने वार्ड में तैनात विभागीय कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रसूति वार्ड में पुरुषों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। कोई भी किसी भी समय आ रहा है जबकि यहां पर मरीज की ड्रेसिंग भी की जाती है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। रात को अधिकारियों ने व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए लेकिन शुक्रवार सुबह की गई पड़ताल में वार्ड में व्यवस्था पहले जैसी ही मिली। पुरुष तीमारदार वार्ड में घूमते मिले।
-
नहीं हटाए गए चस्पा किए गए कागज :
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने निरीक्षण के दौरान कई जगह ए4 आकार के कागज पर नोटिस लगाने पर नाराजगी जताई थी। इन्हें तुरंत हटवा कर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन शुक्रवार को भी दरवाजों और दीवारों पर लगाए गए कागज के नोटिस नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

-
सफाई व्यवस्था हुई बेहतर :
स्वास्थ्य निदेशक के निरीक्षण के बाद अस्पताल के अंदर और परिसर में सफाई व्यवस्था सुधरी दिखी। कर्मचारी शुक्रवार को सफाई व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। परिसर में लगे कचरे के ढेरों को भी उठवाया गया। निदेशक ने 24 घंटे में खरपतवार हटवाने के निर्देश दिए थे। इसलिए शुक्रवार को खरपतवार को हटवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें