फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खरीद शुरू होते ही जारी होंगे परमल धान के गेट पास

Thu, 24 Sep 2026 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में पहुंची परमल धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडी में परमल धान की सरकारी खरीद के शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रदेश सरकार की ओर से धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि मार्केट कमेटी को अभी तक लिखित नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंडी में वीरवार को परमल धान की केवल दो ढेरी ही मंडी में पहुंचीं। वहीं मंडी में बासमती धान की खरीद का कार्य जारी है। धान की सरकारी खरीद करने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से भी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंडी में पहुंची परमल धान की दोनों ढेरियों को मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने बैगों में भरवा दिया है।
अधिकारियों के अनुसार जैसे ही सरकारी खरीद शुरू होगी, बैगों में भरे धान के गेट पास काटे जाएंगे और नियमानुसार खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। अनाज मंडी के सुपरवाइजर राजेश ने बताया कि किसानों को धान की फसल मंडी में लाने के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का ध्यान रखना होगा। सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसानों की फसल की जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

-

एक अक्तूबर तक आवक शुरू होने के आसार
वहीं, किसान रामलाल, प्रकाश और हरि सिंह ने बताया कि परमल धान की कटाई का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। अगले सप्ताह तक मंडियों में परमल धान की आवक जोर पकड़ने लगेगी। किसानों को उम्मीद है कि सरकारी खरीद शुरू होने से उन्हें अपनी फसल का निर्धारित एमएसपी के अनुसार उचित मूल्य मिल सकेगा। मंडी में फिलहाल परमल धान की आवक कम होने के कारण खरीद प्रक्रिया पर ज्यादा दबाव नहीं है, लेकिन आवक बढ़ने के साथ मंडी में गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।
-
:: सरकारी आदेशों के अनुसार खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करवाया जाएगा। मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जैसे ही खरीद शुरू करने के आदेश प्राप्त होंगे खरीद शुरू कर जाएगी।
विज्ञापन

- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें