फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पाइप लीक होने से गैस सिलिंडर में लगी आग

विज्ञापन
फतेहाबाद के रविदास चौक पर मिठाई की दुकान में लगी आग पर काबू पाने के बाद गैंस सिलेंडर की जांच कर
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के डीएसपी रोड पर रविदास चौक के पास राम सिंह सैनी की मिठाई की दुकान पर गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से उसमें आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों व दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दुकानदार राम सिंह ने बताया कि दुकान पर वीरवार को एक कारीगर नमकीन तल रहा था। इस दौरान छलनी से तेल छानते समय गरम तेल गैस सिलिंडर की पाइप पर जा गिरा। इससे गैस लीक हो गई और उसमें होने से आग लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी 15 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें