फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गैस एजेंसी मैनेजर के बेटे और पत्नी की मौत

Tue, 13 May 2014 12:15 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे नौ पर स्थित शेरपुरा मोड़ के पास स्थित गांव भावदीन के निकट रविवार देर रात को सड़क दुर्घटना में गैस एजेंसी के मैनेजर के दो वर्षीय मासूम बच्चे और उसकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक महिला गर्भवती थी। हादसे में महिला के पिता की टांग कट गई। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक और लुधियाना के अस्पतालों में रेफर किया है। डबवाली स्थित रेगर बस्ती निवासी ओमप्रकाश के बेटे प्रदीप कुमार के रिश्ते की बात सिवानी में चल रही है।

रविवार सुबह ओमप्रकाश अपनी पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र प्रदीप, बेटी वीना पत्नी महेंद्र, दामाद महेंद्र, दोहते दो वर्षीय नैतिक के साथ लड़की देखने के लिए सिवानी मंडी के डबवाली से गाड़ी में सवार होकर रवाना हुए।
विज्ञापन


शाम को लौटते समय  वापसी में महेंद्र फतेहाबाद बस स्टैंड पर उतर गए और उनकी पत्नी अपने पिता के साथ डबवाली मायके जा रही थीं। हिसार रोड नेशनल हाईवे स्थित शेरपुरा मोड़ के पास सभी लोग लघु शंका करने के लिए गाड़ी से उतरे।

लघु शंका के बाद जब उक्त सभी वापस गाड़ी में बैठने लगे तो पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनाें गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दो वर्षीय मासूम नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

यहां देर रात उपचार के दौरा वीना की भी मौत हो गई। वीना तीन माह से गर्भवती थी। एक साथ परिवार के दो लोगों की मौत होने से परिवार में मातम पसर गया। जांच अधिकारी एएसआई राम सिंह ने बताया कि जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई, उसका चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाड़ी में चार युवक सवार थे और सभी नशे में थे। पुलिस ने गाड़ी को जब्त करके उसके नंबरों के आधार पर फरार चालक की पहचान कर ली है।

दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक का नाम विक्की है और वह हनुमानगढ़ टाउन का रहने वाला है। घायलों में चालक और ओमप्रकाश की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें