फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज और कल नहीं उठेगा कचरा, कॉलोनियों में नहीं होगी सफाई

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में खड़ी कचरा उठाने की गाड़ियां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में सोमवार और मंगलवार को सफाई नहीं होगी और न ही डोर टू डोर कचरा का उठान होगा। 25 हजार घरों से दो दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाएगा। नगर परिषद के कर्मचारी आज और कल हड़ताल पर जा रहेंगे। कर्मचारी नेताओं की माने तो हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर हालात बिगड़ेंगे। रविवार को छुट्टी के चलते सफाई नहीं हुई, ऐसे में तीन दिन सफाई न होने से 120 टन कचरा जमा हो जाएगा।
विज्ञापन

ये ही नहीं नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य ब्रांच के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में नगर परिषद से जुड़े सभी काम प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित कामकाज भी ठप रहेगा। इसके अलावा फायर विभाग के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। शहर की जनसंख्या करीब 98 हजार है और 25 हजार घर हैं। 27 वार्डों में दो दिनों तक कचरा का उठान नहीं होगा और न ही वार्डों में सफाई होगी। नगर परिषद के करीब 170 कर्मचारी हैं जो कि सफाई ब्रांच में तैनात हैं। इसमें से 30 कर्मचारी अफसरों की कोठियों में काम कर रहे हैं तो 30 कर्मचारी अन्य कामों में लगाए हुए हैं।
दमकलकर्मी भी हड़ताल पर
सोमवार को होने वाली हड़ताल में दमकलकर्मी भी शामिल हो रहे हैं, इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी। कर्मचारी नेता सतबीर सहारण ने बताया कि दमकलकर्मी कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं भी ठप रहेंगी।
विज्ञापन

कौशल रोजगार निगम भंग करने की है मांग
कौशल रोजगार निगम भंग करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जनसंख्या के अनुपात में कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने सहित अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे पहले कर्मचारियों ने दो दिन तक भूख हड़ताल भी की थी।
अनिश्चितकालीन हो सकती है हड़ताल : उपप्रधान
नगर परिषद के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सफाई के अलावा नगर परिषद में अन्य काम भी ठप रहेंगे। सरकार अगर मांगे नहीं मानती है तो हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।
विज्ञापन

-ओमप्रकाश लोट, वरिष्ठ उपप्रधान, नगरपालिका कर्मचारी संघ
सफाई व्यवस्था बनाए रखने का करेेंगे प्रयास, बातचीत जारी : सीएसआई
कर्मचारी नेताओं से बातचीत जारी है। सफाई व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। सफाई व्यवस्था को लेकर अस्थाई व्यवस्था बनाने की कोशिश करेंगे।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें