फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिक्रमण हटवाने के लिए दिखाई गांधीगिरी, प्रधान ने कर्मचारियों को साथ लेकर दुकानदारों से की अपील

विज्ञापन
फतेहाबाद में अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए प्रधान राजेंद्र सिंह ​खिंची, पार्षद और कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से पहले नगर परिषद ने बुधवार को गांधीगिरी दिखाते हुए दुकानदारों से अपील की। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची पहली बार अतिक्रमण हटाने की अपील को लेकर कर्मचारियों के साथ फील्ड में उतरे। नगर परिषद प्रधान, पार्षद मोहन लाल नारंग, निर्मल सिवाच, सुरेंद्र डिंगवाल, एसआई महेश कुमार व कर्मचारियों ने शहर के हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक में दुकानदारों के पास जाकर अतिक्रमण न करने की अपील की।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि जन समस्या का समाधान जन सहयोग से ही किया जा सकता है। दुकानदार तय जगह पर दी सामान रखें। अतिक्रमण न करें, इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। इसके अलावा जाम की स्थिति भी हो जाती है। नगर परिषद कर्मचारियों को मजबूरन अतिक्रमण हटाने के लिए सामान कब्जे में लेना पड़ता है।
पिछले सप्ताह मांगी गई थी पुलिस मदद
शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों की तरफ से पिछले सप्ताह पुलिस मदद मांगी गई थी। लेकिन पुलिस मदद न मिलने के चलते नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस को भी नगर परिषद पत्र लिख चुका है। नगर परिषद ने नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें