पुलिस हिरासत में आरोपी गगनदीप।
- फोटो : Fatehabad
शहर के चर्चित फर्जी पासपोर्ट मामले में एसआईटी की टीम पंजाब के तरनातरण जिले के गांव हवेलियां निवासी गगनदीप को बरनाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एसआईटी आरोपी से पूरे मामले बारे पूछताछ करेगी कि उसने किस तरीके से टोहाना के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया। पुलिस इस मामले में शहर थाने के मुंशी व गगनदीप सहित 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके बाद मामले की कड़ियों को जोड़ रही है। आरोपी गगनदीप पंजाब की बरनाला जेल में नशा तस्करी के मामले में बंद था। नशा तस्करी में बंद गगनदीप का टोहाना में नकली पासपोर्ट बना था। इस मामले में आरोपी गगनदीप सिंह को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।