फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पालिका कर्मचारी आज से उलटे झाड़ू लेकर उतरेंगे सड़कों पर

Thu, 17 Apr 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में गेट मीटिंग को संबोधित करते कर्मचारी नेतास्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 18 अप्रैल से शहर में उलटे झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरने की घोषणा की है। यह फैसला नगर पालिका संघ जिला फतेहाबाद के आह्वान पर वीरवार को इकाई प्रधान विजय ढाका की अध्यक्षता नगरपरिषद कर्मचारियों ने तीसरे दिन विरोध गेट मीटिंग में लिया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग का संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निकाय निदेशक के पत्र अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने और सरकार के 2014 पत्र अनुसार 400 की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की मांग को लेकर संघ आंदोलनरत है। फतेहाबाद शहर की आबादी करीब 1 लाख 25 हजार अनुमानित है। अगर निदेशक के पत्र को ईमानदारी से लागू किया जाए तो यहां 380 नए पद सृजित किए जा सकते हैं और शहर में साफ सफाई का कार्य और भी बेहतर तरीके से किया जा सकता है।
राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़ ने बताया कि अगर ठेकेदार हटाए गए सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं लेता है और उनको साप्ताहिक अवकाश नहीं देता है तो ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। तुषामड़ ने कहा कि तीन दिन से फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भूना व जाखल के कर्मचारी गेट मीटिंग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा। ऐसे में संघ 18 अप्रैल से उलटी झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरेंगे। अगर फिर भी प्रशासन नहीं सुनता तो नगर पालिका कर्मचारी संघ जल्द मीटिंग करके बड़े आंदोलन का ऐलान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें