फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी वीजा के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के गिल्लावाली ढ़ाणी कॉलोनी के रहने वाले दो युवकों ने जींद के नरवाना के गांव बेलरखां निवासी युवक पर उनकी बहन का स्टडी वीजा के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गिल्लावाली ढाणी निवासी विरेंद्र व मेजर ने बताया कि विरेंद्र की बहन मनजीत व मेजर सिंह बेटी बेअंत कौर को स्टडी वीजा लगाने के नाम पर झांसा देकर उक्त आरोपी ने उनसे 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उसने बताया कि वे दोनों आपस में चाचा-भतीजा है तथा दोनों एक दूसरे के विश्वासपात्र है। उसने बताया कि करीबन एक साल पहले अमित कुमार मिलन चौक स्थित सपना के सेंटर ग्रीन मैटरर्स सेंटर पर आया था, जहां उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उन्हें वीजा के लिए 18 लाख रुपये फीस बताई। आरोपी ने उन्हें बताया कि उसका ऑफिस चंडीगढ़ में है। शिकायत के अनुसार 6 अप्रैल को मेजर सिंह ने अमित को एक लाख रुपये दिए तथा 8 अक्तूबर को विरेंद्र ने उसे एक लाख रुपये दे दिए। उसने बताया कि 28 अक्तूबर को आरोपी ने दोनों से पांच-पांच लाख रुपये लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि आरोपी उनसे दोनों के पासपोर्ट भी ले गया तथा कहा कि 10-12 दिन में वीजा दे जाएगा। उसने बताया कि जब उन्होंने कई बार फोन करके रुपये वापस मांगे तो पता चला कि उक्त व्यक्ति न तो कोई एजेंट है तथा न ही विदेश भेजने का कार्य करता है। उसने बताया कि आरोपी ने उन्हें टोहाना के टाउन पार्क में बुलाकर धमकी दी कि दोबारा रुपये मांगें तो जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें