फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड का एक्सेस लेकर 75 हजार रूपये की ठगी, नागालैंड का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर थाना फतेहाबाद ने साइबर ठगी के मामले में मंगलवार को आरोपी मोमिन अहमद निवासी करीमगंज असम वर्तमान निवासी कोहिमा नागालैंड को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि शिव नगर निवासी जोगिंदर कुमार ने शिकायत दी थी कि 9 दिसंबर 2024 को उनके मोबाइल पर अनजान लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही फोन में एपीके फाइल डाउनलोड हो गई जिससे उनका मोबाइल साइबर ठगों के नियंत्रण में चला गया। इसके बाद ठगों ने उनके एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 75,900 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने कोहिमा में दबिश देकर आरोपी मोमिन अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें